Saturday, 5 September 2026

दो मगरिबो और दो मशरिको

 22 दिसम्बर साल का सबसे छोटा दिन होता है, 


क़ुरआन की एक आयत पर उठाए गए सवाल के जवाब में 2015 में ये दिलचस्प जानकारी वाली पोस्ट लिखी थी


अक्सर मैंने कुछ गैरमुस्लिम दोस्तों को ये कहकर पवित्र कुरआन का मजाक उड़ाते देखा है कि कुरान 55:17 मे अल्लाह को दो मगरिबो और दो मशरिको का स्वामी बताया गया है, यानि कुरान मे धरती पर दो पूर्व और दो पश्चिम बताए गए हैं ... जबकि विज्ञान के अनुसार ऐसा होना सम्भव ही नहीं है ॥


.... दरअसल मजाक उड़ाने वालों से ये गलती होती है कि वो मशरिक व मगरिब का अर्थ धरती पर स्थित किसी एक बिन्दु को समझ लेते हैं, जबकि हम दिशा ज्ञान कराने वाले इन अरबी शब्दों का शाब्दिक अर्थ देखें तो बात स्पष्ट हो जाती है कि मशरिक (पूर्व) व मगरिब (पश्चिम) धरती के एक बिन्दु का नाम नहीं हैं ॥


मशरिक शब्द का मूल श-र-क है जिसका अर्थ "उदय होना" है , इसी तरह मगरिब शब्द का मूल ग-र-ब है, जिसका अर्थ अस्त होना है , यानि ये दोनों शब्द मशरिक व मगरिब सूर्य की स्थितियों सूर्योदय और सूर्यास्त से सम्बन्धित हैं ..


और जब इन शब्दों का प्रयोग दिशा ज्ञान के लिए किया जाता है तो मशरिक का अर्थ होता है वो स्थान जहाँ से सूर्य निकलता है, और मगरिब का अर्थ होता है वो स्थान जहाँ पर सूर्य डूबता है, यानि जिस भी स्थान पर सूरज निकले, डूबे हर वो स्थान मशरिक मगरिब होगा ! अब जिन्हें विज्ञान का कुछ ज्ञान है वो लोग जानते हैं कि सूरज वर्ष मे कभी एक ही स्थान से नहीं निकलता, बल्कि हर रोज़ एक नए स्थान से निकलता है, सूरज का ये स्थान परिवर्तन दरअसल धरती के सूर्य की परिक्रमा करने के विशेष आकार के परिपथ के कारण होता है , और इसी स्थान परिवर्तन के कारण हमारी धरती पर मौसम बदलते हैं और दिन छोटे बड़े होते हैं,  विश्व के मानचित्र मे आपको तीन मानक रेखाओं का अंकन दिखाई देगा (कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा )


22 जून को सूर्य अपने आरम्भिक बिन्दु , कर्क रेखा पर निकलता है, हमारे देश मे वो दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है और रात सबसे छोटी, इसके अगले दिन ही सूर्य इस बिन्दु पर न निकलकर इससे थोड़ा दक्षिण की ओर होकर निकलता है इसी कारण दिन और रात के समय मे पिछले दिन से थोड़ा परिवर्तन भी आ जाता है, फिर सूरज हर अगले दिन एक एक बिन्दु दक्षिण की ओर होकर निकला करता है, इस से दिन और रात के समयों मे भी रोज परिवर्तन आया करता है, इस तरह चलते हुए 23 सितंबर को सूर्य भूमध्य रेखा पर पहुंचता है, उस दिन रात और दिन बराबर होते हैं, अगले दिन फिर सूर्य भूमध्य रेखा से भी थोडा दक्षिण हो कर निकलता है , इसी तरह चलते हुए सूर्य अपने अंतिम बिन्दु मकर रेखा पर 22 दिसम्बर को पहुंचता है, और उस दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है और सबसे लम्बी रात ॥ इस बिन्दु के बाद सूर्य उत्तर दिशा की ओर लौटने लगता है, और 22 जून तक उत्तर की ओर चलता है ॥ सूरज हमेशा निकलने डूबने के इन्हीं दो आदि और अंत के बिन्दुओं (कर्क और मकर रेखा) के बीच चलता रहता है , कुरान 55:17 मे सूर्य की चाल के आदि और अंत के इन्हीं दो मुख्य बिन्दुओं की ओर इशारा किया गया है ॥


लोगों के मन मे प्रश्न उठेगा कि जब सूर्य रोज नए स्थान पर निकलता डूबता है, तो मशरिक व मगरिब दो कहाँ रहे, वो तो बहुत सारे हो गए .... तो भाईयों, कुरान भी ये दावा नहीं करता कि मशरिक और मगरिब केवल दो ही हैं, कुरान 55:17 मे मशरिक व मगरिब मे से प्रत्येक के लिए द्विवचन का प्रयोग किया गया है यानी दो मशरिको व दो मगरिबों का विशेष कर के जिक्र किया गया है, न कि ये दावा किया गया है कि मशरिक मगरिब दो ही हैं बल्कि वहाँ कहने का अर्थ ये है कि अल्लाह सूर्य की चाल के आरम्भिक बिन्दु का भी स्वामी है और अंतिम बिन्दु का भी ! व्याकरण मे किसी जीव या वस्तु के "आदि से अंत तक" की बात एक व्यंजना के रूप मे प्रयुक्त होती है, जिसका अर्थ उस जीव/वस्तु के पूरे अस्तित्व से होता है,  जैसे कोई व्यक्ति अपने प्रिय से कहे कि "मैं सर से पांव तक तुम्हारा हूँ", तो इसका अर्थ उस व्यक्ति के केवल दो अंग, सिर और पैर ही नहीं बल्कि उस व्यक्ति का पूरा अस्तित्व होता है, उसी तरह यदि कुरान मे ये कहा गया है कि अल्लाह आदि और अंत वाले मगरिबों और मशरिकों का स्वामी है तो इसका अर्थ केवल दो स्थानों से नहीं बल्कि इन दो बिन्दुओं के बीच के सारे स्थानों से भी है, कि अल्लाह इन सारे स्थानों का भी स्वामी है .... कुरान 70:40 मे मशरिकों व मगरिबों के लिए द्विवचन की बजाय बहुवचन का प्रयोग कर के ये स्पष्ट कर देता है कि मशरिक व मगरिब दो से बहुत अधिक हैं ॥


No comments:

Post a Comment

दो मगरिबो और दो मशरिको

 22 दिसम्बर साल का सबसे छोटा दिन होता है,  क़ुरआन की एक आयत पर उठाए गए सवाल के जवाब में 2015 में ये दिलचस्प जानकारी वाली पोस्ट लिखी थी अक्सर ...