-----------
... बुखारी शरीफ़ की एक रिवायत में आप सल्ल० ने फ़रमाया है कि
"मैं अपने बाद मर्दों के लिए औरतों से बढ़कर कोई संगीन फ़ितना नहीं छोड़कर जा रहा हूं।"
बाज़ लोग इस रिवायत से ये तास्सुर लेते हैं कि औरत मर्द के लिये फ़ितना है यानी औरत अपने आप मे एक बुरी शय है जो मर्द से कहकर उसको गुनाह करने पर आमादा करेगी, और मर्द के लिये तकलीफ़ और परेशानी का सबब बनेगी, ...
लेकिन ये तास्सुर ठीक नही....
फ़ितने का मतलब बेशक़ इंसान को सही राह से डिगाने वाली बात ही है, लेकिन इसका मतलब ये नही कि जिसे फ़ितना कहा गया है, वो शख्सियत या चीज़ ही बुरी है,... बल्कि कई बार कोई अच्छी चीज़ या बेगुनाह शख्सियत आपके लिये फ़ित्ना यूं भी कही गई है कि उसको हासिल करने के लिए आप गलत राह इख़्तियार कर सकते हैं...
.... क़ुरआन और रिवायात से हम जानते हैं कि औरत और मर्द का जोड़ा अल्लाह ने एकदूसरे की ज़ात से सुकून हासिल करने के लिये बनाया है .... औरत को इस मानी में फ़ितना ना समझा जाये कि वो मर्द को परेशान करेगी, या उसको गुनाह करने पर मजबूर करेगी...
... बल्कि फ़ितना ये है कि मर्द अपने नफ़्स का ग़ुलाम होकर औरत के साथ हकतल्फ़ी का मामला ना करने लगे, ज़िना पर आमादा ना हो जाये....
जिस तरह रिवायत में औरत को फ़ित्ना कहा गया इसी तरह क़ुरआन में औलाद और माल को भी फ़ित्ना बताया गया है
" तुम्हारे माल और तुम्हारी संतान तो बस फ़ितना है, जबकि अल्लाह के पास बड़ा बदला है। "
(सूरह अत तग़ाबुन, 64:15)
इसका मतलब ये नही कि माल या औलाद का होना बुरा है, बल्कि इसका मतलब ये है कि इंसान अपनी औलाद की मोहब्बत में या माल के लालच में साबित कदमी से ना भटक जाए.... वरना हम सब जानते हैं कि माल दौलत, औलाद और नेक जोड़ा ख़ुदा की बेहतरीन नियामतें हैं इंसान के लिए, !
----------------
भारत में मुस्लिम पर्सनल लॉ फ़िक़्ह हनफ़ी के कानूनों के आधार पर बनाया गया है .... तलाक़ की तीन मुख्य विधियां बहुत पहले से हनफ़ी कानून यानी देवबन्दी बरेलवी मुसलमानों के लिए मान्य क़ानून में लिखी हुई हैं सबसे पहले
1- तलाक़ ए अहसन (सबसे ज्यादा प्रशंसनीय क्योंकि ये क़ुरआन में वर्णित तलाक़ का तरीका है)
2- तलाक़ ए हसन (प्रशंसनीय, ये हदीस में वर्णित तलाक़ का तरीका है)
3- और तलाक़ ए बिदअत (हदीस और क़ुरआन से हटकर तरीक़ा है इसलिये इसे नापसंद तरीक़ा माना जाता है, इसे वैध तरीक़ा तो माना जाता है लेकिन पापकर्म भी)
तलाक़ ए बिदअत यानी एक ही बार मे तीन बार तलाक़ कहने को तीन मुकम्मल तलाकें माना जाता है, जिसके बाद इद्दत में रुजू की गुंजाइश को भी नही माना जाता.... इस तरीके को सबसे बुरा तरीका मानने के बावजूद किस तरह सिर्फ़ यही एक तरीका हमारे देश मे प्रचलित हो गया ये बहुत आश्चर्य और दुख की बात है.... बिना सोचे समझे दी गई तुरन्त की तलाक़ को वैध मान लेने की वजह से बाद में पछतावे पर हलाला को प्लान करने की तिकड़म भी सुझाई जाने लगी, जबकि हदीस में हलाला को प्लान करने को बहुत घृणित पाप कहा गया है और इसकी इजाजत नही दी गई, क़ुरआन में भी केवल जीवन भर के कमिटमेंट के साथ ही निकाह करने का आदेश दिया गया है, स्वच्छन्द काम तृप्ति की नीयत से टेम्परेरी विवाह की अनुमति बिल्कुल नही दी गई, इसलिए हलाला प्लान करना हराम है
.... और अगर एक बैठक में तीन बार तलाक़ कहने को तीन पूर्ण तलाकें मान ली जाएं तब दोबारा उस बीवी को रखने की कोई सूरत नही रहती है..
... भारत मे ट्रिपल तलाक़ के ख़िलाफ़ कानून आने के बाद अब तलाक़ ए हसन (एक एक महीने पर तीन महीनों में तीन बार तलाक़ देना) के तरीक़े से तलाक़ दिया जाने का तरीका बताया जाने लगा है ... इसमे इद्दत में रुजू कर सकते हैं लेकिन तलाक़ पूरी होने पर इसे भी तीन मुकम्मल तलाकें मानते हैं.... और इस तलाक़ के बाद वापस उसी पत्नी से शादी करने की तरकीबें लगाना सम्भव नही है
सिर्फ तलाक़ ए अहसन में यानी सिर्फ एक बार तलाक़ दी तीन महीने इद्दत के दरम्यान भी रुजू नही हुआ तो एक तलाक़ मानी जाती है और इसमें सीधे नए मेहर के साथ मर्द औरत वापस शादी कर सकते हैं, ऐसा दो बार कर सकते हैं यानी दूसरी बार निकाह करके फिर कुछ वक्त बाद एक उच्चारण के साथ तलाक़ दे दी तो फिर कुछ वक्त बाद नई मेहर के साथ निकाह कर सकते हैं लेकिन तीसरी बार तलाक़ देने के बाद फिर आपस मे निकाह नही कर सकते.... ये फ़िक़्ह हनफ़ी ही के कानून हैं, और तीन तलाक़ बिल पास होने के पहले से भारत मे भी मौजूद है लेकिन हमारे यहां के उलमा ने इस कानून से अवाम को बेख़बर रखा, पाकिस्तान इस मामले में भारतीय मुसलमानों से बेहतर रहा, वहां तलाक़ के मामले में किसी कानून से अवाम को बेखबर नही रखा गया है....
जबकि हमारे यहां 2016 तक बेख़बरी का ये आलम था कि न्यूज़ चैनल में बुलाये जाने वाले मौलवी ये कहते थे कि अगर तीन तलाक़ को बैन किया गया तो मुसलमानों में अपनी बीवियों को क़त्ल करने का चलन पैदा हो जाएगा... जैसे तलाक़ ए बिदअत के अलावा तलाक़ देने का कोई दूसरा तरीका ही ना हो इस्लाम में.....
.
.... अभी भी भारत के मुस्लिम इस मामले में शिक्षित नही हैं.... अब भी तलाक़ देने के लिए कई लोग ट्रिपल तलाक़ का उपयोग कर बैठते हैं और फिर उनपर मुक़दमे लद जाते हैं.... ऐसे मामलों को रोकने के लिए इस कानून के बारे में जानकार लोगों को समय समय पर दूसरे लोगों को ये जानकारी देते रहना चाहिए !!!
No comments:
Post a Comment