Saturday, 5 September 2026

नबी, ख़लीफ़ा के दौर की वर्किंग महिलाएं, बनु क़ुरैज़ा

 





नबी सल्ल० और राशिदुन ख़लीफ़ा के दौर की वर्किंग मुस्लिम महिलाएं

इस्लाम मे वर्किंग वीमेन्स का ज़िक्र छिड़ने पर सबसे पहला नाम उम्मुल मोमिनीन मां ख़दीज़ा रज़ि० का नाम आता है, जिनके बारे में ये विश्वास है कि वो नबी सल्ल० से शादी और आप सल्ल० को नबूवत मिलने के बाद भी अपने कारोबारी निज़ाम को हैंडल किया करती थीं, और आप सल्ल० ने उन्हें ये काम करने से कभी नही रोका बल्कि उन्हें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट महिला बनाया

इसी तरह इस्लाम के दूसरे खलीफा हज़रत उमर (रo) ने एक मुस्लिम महिला को मदीना के सबसे बड़े मार्किट का इंचार्ज बनाया था जिस महिला का नाम Al-Shifaa bint Abdallah ibn Abdushams al Qurashiyah al Adawiyah था , वो पहली मुस्लिम महिला हैं जिन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कोई ज़िम्मेदारी संभाली थी, वो जिस पद पर थी उसे " क़ाज़ी-ए-हिस्बा " कहा जाता था, उस विभाग का काम आज के कन्ज़्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट से मिलता जुलता था !!

स्रोत-

Kitab at-Tabaqat al-Kabir - Abu Abdullah Muhammad ibn Sa'd

The Women of Madina - Translated by Aisha Bewley

Al Isabi fi Tamyiz al Sahaba - Ibn Hajar al Asqalani, Vol. 4.

ऐसे और रेफरेंस भी हैं जिनमें नबी सल्ल० के दौर में मुसलमान औरतें बाहर निकल कर रोज़गार करती थीं, एक वाकया याद आ रहा है, जब नबी के दौर में एक दूध बेचने वाली मुस्लिम महिला के कपड़े यहूदियों ने फाड़ दिए थे, तब कोई जंग हुई थी मेरे पास वक्त कम है, तरावीह को जाना है इसलिये वो रेफरेंस ढूंढने की बजाय घर से बाहर निकल कर आदमियों के बीच मुस्लिम औरतों के काम करने के दो उदाहरण और रख देता हूँ

हदीस साहित्य में "उम्मे वरक़ा" नाम की स्त्री का वर्णन है, जिसे नबी सल्ल० ने उसके  मोहल्ले (दार) की इमाम बनाया था,

.... अतः हम्बली मुस्लिमों का एक वर्ग इस प्रैक्टिस को लागू करने में कोई बुराई नहीं समझता, जमीदा से कई वर्ष पहले "आमना वदूद" नाम की एक अमेरिकी मुस्लिम महिला भी इसी फ़िक़्ह के आधार को लेकर पुरुषों की इमामत कर चुकी है...

इसी तरह इस्लाम मे महिला योद्धाओं का भी इतिहास है जो जंगों में हथियार चलाया करती थीं, जिनमे एक बड़ा नाम खौला बिन्त अल अज़वर रज़िअल्लाहु अन्हा का है...


--------




अवैस इकबाल जो पाकिस्तान की एक टीवी पर्सनालिटी है, और कट्टर इस्लाम विरोधी है, ये अपनी पॉडकास्ट में नौजवान पाकिस्तानी मुसलमानों को बुलाकर उनसे घुमा घुमाकर इस्लाम के खिलाफ सवाल पूछता है,

इस पॉडकास्ट में अवैस इक़बाल ने बलूची विद्रोहियों द्वारा  पाकिस्तान में एक ट्रेन के अपहरण की तुलना नबी सल्ल० द्वारा बनु क़ुरैज़ा के खिलाफ किये गए अभियान से करते हुए कहा कि बलूचियों ने तो महिलाओं वगैरह को आज़ाद कर दिया लेकिन नबी ने बनु क़ुरैज़ा के सब महिलाओं बच्चों को गुलाम बना लिया था और बनु क़ुरैज़ा के 900 मर्दों की हत्या कर दी थी, 

लड़का इस सवाल की अपेक्षा करके पॉडकास्ट में नही आया था इसलिए वो जवाब नही दे सका, और भारत के चिन्टूओं को इसमें फिर मुसलमानों के खिलाफ गन्द फैलाने का मसाला मिल गया.... जबकि हकीकत ये है कि अवैस ने बनु क़ुरैज़ा के नाम पर निहायत झूठ ही बोला है

"900 मर्दों को कत्ल किया" ये किसी हदीस में नही लिखा,    ये कहानी बहुत बाद में इस्लाम विरोधियों ने बनाई है... बनु क़ुरैज़ा के सारे युद्धबन्दी मुसलमानों ने कुछ समय बाद आज़ाद कर दिये थे... युद्धबन्दियों को आज़ाद करने की बात हदीस में भी लिखी है और क़ुरआन की सूरह मुहम्मद में भी मुसलमानों को आदेश दिया गया है कि वो युद्धबन्दियों को आज़ाद कर दें, पूर्ववर्ती समाजों की तरह युद्धबन्दियों के साथ क्रूरता का व्यवहार हरगिज़ ना करें

बनु क़ुरैज़ा में से मृत्यु दंड केवल उन पुरुषों को दिया गया था जो मुसलमानों से मित्रता का दिखावा करके मुसलमानों की हत्याओं में संलिप्त थे, जिस तरह  आज भी दुश्मन देश के जासूस को मृत्युदंड ही दिया जाता है... इस पर भी कुछ मृत्युदंड पाए लोगों को नबी सल्ल० ने माफ करके जीवनदान दे दिया था, मुसलमानों की हत्या में शामिल नवयुवक यहूदियों को उनकी कम उम्र के कारण मुसलमानों ने मृत्युदंड नही दिया ये भी हदीस में लिखा है यानी बनु क़ुरैज़ा ने धोके से जितने मुसलमानों को मारा था, उससे बेहद कम संख्या में बनु क़ुरैज़ा के लोगों को मुसलमानों ने मृत्युदंड दिया यानी अगर बनु क़ुरैज़ा के 25 लोगों ने 50 मुसलमानों को मारा, तो भी मुसलमानों ने उन 25 हत्यारों में से केवल 15 को ही मृत्युदंड दिया

अवैस इकबाल ने तुलना भी गलत की, अभी आतंकवादियों ने ट्रेन में सफर कर रहे निर्दोष लोगों का अपहरण किया था, इस्लाम के मुताबिक ऐसे निर्दोष लोगों पर किसी प्रकार का आक्रमण या अपहरण करना ही अपराध है

इन निर्दोष लोगों की तुलना अवैस बनु क़ुरैज़ा के हत्यारों से कर रहा है, जिन हत्यारों के विश्वासघात के कारण अनेक मुसलमानों की जान गई इसके बावजूद मुसलमानों ने उन हत्यारों में से अधिकतर को माफ कर दिया जबकि पाकिस्तान के आतंकियों ने बेगुनाह लोगों को अगवा करके रखा है ... इन दोनों मामलों की कोई तुलना ही नही


---------

No comments:

Post a Comment

दो मगरिबो और दो मशरिको

 22 दिसम्बर साल का सबसे छोटा दिन होता है,  क़ुरआन की एक आयत पर उठाए गए सवाल के जवाब में 2015 में ये दिलचस्प जानकारी वाली पोस्ट लिखी थी अक्सर ...