यतीम बच्चों के माल पर ज़कात आइद नहीं होती
अगर किसी की देखभाल में यतीम बच्चे हों और वो उनके माल की भी देखभाल कर रहा हो, तो बच्चों के बालिग़ होने तक उनके माल में ज़कात वाजिब-उल-अदा (ज़रूरी) नहीं होती।
मुतअल्लिक़ा आसार देखें:
10221: मुजाहिद रिवायत करते हैं कि अब्दुल्लाह बिन मसऊद रज़ी अल्लाहुअन्हु कहते थे कि यतीम के माल में जो ज़कात वाजिब हो, उसे शुमार करते रहो। जब वो बालिग़ हो जाए और उसमें समझदारी नज़र आने लगे, तो उसे बता दो। फिर वो चाहे तो ज़कात अदा करे और चाहे तो न करे।
10222: मंसूर नक़्ल करते हैं कि इब्राहीम नख़ई ने कहा कि यतीम जब तक बालिग़ न हो जाए, उसके माल में ज़कात नहीं।
10224: हिशाम रिवायत करते हैं कि हसन बसरी ने कहा: यतीम जब तक बालिग़ न हो जाए, उसके माल में ज़कात नहीं।
10226: हुकम बयान करते हैं कि यतीम के माल के बारे में शुरैह ने कहा कि अगर तुम उसमें से एक और दो ऊँट (हर साल) निकालते रहोगे, तो क़रीब है कि उसमें से कुछ भी न बचे। ★★
10227: जाबिर रिवायत करते हैं कि शअबी ने कहा: यतीम के माल में ज़कात नहीं।
10231: आसिम बयान करते हैं कि अबू वाइल ने कहा कि मेरी परवरिश में एक यतीम था, जिसके पास आठ हज़ार (दिरहम) थे। मैंने उनकी ज़कात नहीं निकाली, यहाँ तक कि जब वो बालिग़ हो गया, तो मैंने वो रक़म उसे दे दी।
★★ जिस तरह बच्चे मवेशियों का कारोबार बढ़ाने की समझ नही रखते और उनके पास विरासत से मिले मवेशियों में से ज़कात निकाली जाती रहे, तो एक दिन वो ख़ाली हाथ हो जाएंगे, इसी तरह वो औरतें जो ज़ेवरात को अपने पास रखती हैं उन्हें कारोबार में माल के तौर पर इस्तेमाल नही करतीं, अगर ऐसे ज़ेवरों पर ज़कात निकाली जाती रहे तो एक दिन उनके पास कुछ नहीं बचेगा)
----------
रिवायात में साफ बताया गया है कि ज़कात आमदनी पर है या उस माल पर जो कि कैश फ्लो में है यानी उस जमा माल में से खर्च भी किया जाता है, और फिर कमाकर उसमें नया माल भी जोड़ दिया जाता है.... औरतों के ज़ेवरों के मामले में ये फ्लो वाली शर्त पूरी नही होती... वो अपने ज़ेवर पहनती हैं, और सम्हाल के रख देती हैं, उन ज़ेवरों से उन्हें नियमित कमाई नही होती रहती,
औरतों के ज़ेवरात पर ज़कात होने की ताईद में तीन रिवायात पेश की जाती हैं, एक जिसमें माँ आयशा रज़ि के चांदी के कंगनों को देखकर आप सल्ल० ने उनसे पूछा कि इसकी ज़कात निकाली ?
दूसरी जिसमें एक औरत एक बच्ची के साथ आप सल्ल० के पास जाती हैं और उनके हाथों में सोने के कंगन देखकर आप सल्ल० उन ज़ेवरों पर ज़कात निकालने का हुक्म देते हैं
और तीसरी, उम्मे सलमा रज़ि० के अपने सोने के कंगनों की बाबत पूछने पर आप सल्ल० उन्हें ज़कात निकालने के लिये कहते हैं....
इन तीनों में से कोई भी रिवायत सनद के एतबार से सहीह के दर्जे पर नही पहुँचती, इमाम तिर्मिज़ी रहीमाहुल्लाह ज़ेवरात पर ज़कात वाली रिवायात नक़्ल करने के बाद ख़ुद फरमाते हैं:
"नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से (ज़ेवरात की ज़कात के बारे में) कोई चीज़ साबित नहीं।"
(जामे अल तिर्मिज़ी: 3/29)
इब्न अल जौज़ी फरमाते हैं:
"इस बारे में तमाम की तमाम रिवायात ज़ईफ हैं।"
(अल तहक़ीक: 3/71)
बद्र अल दीन अल मूसिली फरमाते हैं:
"नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से इस बाबत कुछ साबित नहीं।"
(अल मुग्नी अन हिफ़्ज़ वल क़िताब: सफ़्हा 313)
इब्न रजब हंबली फरमाते हैं:
"इस मसले में तरफ़ैन की अहादीस मरफ़ू'अन नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से कुछ साबित नहीं।"
(मज्मू रसाइल: 2/708)
काज़ी शौक़ानी के नज़दीक भी तमाम रिवायात ज़ईफ हैं।
(अल सईल अल जर्रार: सफ़्हा 233)
फ़ज़ीलत उल शेख़ मुहम्मद बिन इब्राहीम के नज़दीक भी तमाम रिवायात ज़ईफ हैं।
(फतावा व रसाइल समाहा अल शेख़ मुहम्मद बिन इब्राहीम आल अस शेख़: 4/97)
जबकि इसके बरअक्स, "अल-मुवत्ता", जिसे बुखारी और मुस्लिम के बराबर ही ऑथेंटिक माना जाता है, उसमे ये रिवायात मौजूद हैं कि हज़रत आयशा रज़ि० अपनी यतीम भतीजियों की देखभाल करती थीं, भतीजियों के पास सोने के गहने थे जिनकी ज़कात हज़रत आयशा कभी नही निकालती थीं
(मुवत्ता इमाम मालिक: 1/196 सहीह)
इसी तरह मुवत्ता, दार ए कुतनी और बैहक़ी में ये रिवायत भी है कि इब्ने उमर रज़ि० ने अपनी बेटियों और बांदियों के लिये सोने के गहने बनवाये थे जिनकी ज़कात वो नही निकालते थे
(मुवत्ता इमाम मालिक: 1/196 सहीह)
अल-बैहकी में रिवायत है: "जाबिर इब्न अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या औरतों के ज़ेवरात पर ज़कात है ??
इस सवाल के जवाब में जाबिर इब्न अब्दुल्लाह ने कहा क "नहीं... ज़ेवरों पर ज़कात नही है"।
उनसे पूछा गया, 'भले ही उनकी क़ीमत एक हज़ार दीनार हो?'
उन्होंने कहा: 'इससे भी ज़्यादा हो तो भी ज़ेवरों पर ज़कात नही है।'
(अल सुनन अल कुबरा लिल बैहकी: 7539 सहीह)
अल-बैहकी ने यह भी रिवायत नक़्ल की है कि अस्मा बिन्त अबू बकर ने अपनी बेटियों को 50,000 दीनार की क़ीमत के सोने के गहने दिए और इसके लिए ज़कात नहीं निकालती थीं.... ये रिवायत भी सहीह है
इन्ही मज़बूत रिवायात की वजह फ़िक़्ह के शाफ़ई, मालिकी और हनबली मज़हब यह फैसला देते हैं कि औरतों के पहनने के जेवर ज़कात से मुक्त हैं।
ज़कात का एक मुख्य सिद्धांत यह है कि ज़कात उस माल पर दिया जाता है जिस माल पर इंसान को लगातार कमाई हासिल होती है, रहने वाले मकान या इस्तेमाल की दूसरी चीज़ों पर ज़कात इसीलिये नही निकाली जाती, क्योंकि भले इनकी कीमत ज़्यादा हो लेकिन जब ये चीज़ें कमाई का ज़रिया नही, तो इन्हें ज़कात के दायरे से बाहर रखा जाता है इसी तरह हमारे मुआशरे में औरतों के ज़ेवरात का मामला है, औरतें इन ज़ेवरात को कमाई के लिये नही रखतीं, बल्कि ख़ुद पहनती हैं, और बाद में अपनी बेटियों की शादी में उन्हें गिफ्ट कर देती हैं, बेवा या अकेली औरतें जो अपनी रोज़ी रोटी के लिये छोटा मोटा रोज़गार करती हैं, वो भी सोने के ज़ेवर सम्हाल के रखती हैं अपनी औलाद को देने के लिये ऐसी औरतें अपनी छोटी आमदनी में से ज़ेवर की ज़कात निकालने की स्थिति में नही होतीं, और इनसे ज़ेवर तोड़कर ज़कात देने की बात कहना भी इनपर ज़ुल्म है... सहीह रिवायात में साफ लिखा है कि औरतों के ज़ेवरात पर ज़कात नही है
---------
अक्सर ये सवाल सामने आता है कि वो औरतें जो कोई रोज़गार नही करतीं, और उनके पास गिफ्ट में मिले सोने चांदी के गहने हैं, अगर उन गहनों पर ज़कात देने से उनका शौहर पल्ला झाड़ ले, या शौहर न हो तब वो औरतें क्या करें.... ?? और हमारे यहाँ के मौलवी जवाब देते हैं कि वो औरतें गहना तोड़कर बेच दें और ज़कात दे दें.... लेकिन इन गहनों के बारे में ही अरब मुमालिक में ये कहा जाता है कि इस्तेमाल के ज़ेवरों पर कोई ज़कात नही है....... (यूट्यूब वीडियो का लिंक कमेंट में)
.
..... वैसे जिस तरह रिवायात में ये ज़िक्र मिलता है कि आप सल्ल० ने कारोबार से आने वाले माल पर, यानी आमदनी पर ज़कात निकालने, या खेती किसानी का काम है तो मवेशियों और खेती पर ज़कात निकालने का हुक्म दिया है.... ये देखकर हमारी समझ मे ये बात आती है कि ज़कात रोज़गार से जमा हुई आमदनी में से ख़र्च निकालकर बची रकम पर निकाली जाएगी, ..... या कारोबार किसी प्रोडक्शन वाले काम का है तो कच्चे माल की कीमत पर निकाली जाएगी...
... यानी ज़कात चालू आमदनी पर, या ऐसी ही चीजों पर निकाली जाएगी जिनसे इंसान को लगातार आमदनी के हो रही है....
.... और ज़ाती इस्तेमाल की चीज़ों पर ज़कात नही निकाली जाएगी, क्योंकि इन चीज़ों को आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उनसे आमदनी नही ले रहे, आपके रहने का मकान, इस्तेमाल की गाड़ियों, फर्नीचर वगैरह पर ज़कात नही है.... इसी तरह घर की औरतों के पहनने के ज़ेवरों पर भी ज़कात नही है, क्योंकि उन ज़ेवरों से औरतें आमदनी हासिल नही कर रहीं..... रिवायात या फ़िक़्ह में जिस सोने चांदी पर ज़कात की बात की गई है, वो घर की औरतों के पहनने के गहने नही बल्कि उस दौर में सोना चांदी भी करन्सी के तौर पर इस्तेमाल होती थी, और जो सोना चांदी लोगों के पास माल/करन्सी (सोने चांदी के दीनार के रूप में) के तौर पर जमा होता था उस पर ज़कात की बात की गई है ....!!!
-------------
सवाल :- जिस जानवर का गोश्त खाना इस्लाम मे हराम है, उस जानवर के खाल और बाल से बने सामानों की तिजारत करने के बारे मे क्या उसूल हैं ??
जवाब :- ... जिस जानवर का गोश्त खाना हराम हो, तब भी उस जानवर की खाल वगैरह बेचकर फ़ायदा उठाना जायज़ है, इस मुद्दे पर बड़ी साफ़ हदीस मौजूद है, हज़रत इब्ने अब्बास रज़ि० से रिवायत है कि सय्यदा मैमूना रज़ि० की बांदी को किसी ने एक बकरी सदके में दी थी, वो बकरी मर गई, बांदी का बड़ा नुक्सान हो गया, नबी सल्ल० ने देखा तो फ़रमाया कि तुम इसकी खाल क्यों न बेच लो जिससे तुम्हे कुछ फायदा हो जाए, ... बांदी ने अर्ज़ किया कि हुज़ूर (सल्ल०) ये तो मुर्दार है, और दीन के मुताबिक़ मुर्दार हराम है, मैं हराम चीज़ से कैसे फ़ायदा उठाऊं.... इस पर आप सल्ल० ने फरमाया कि इसका सिर्फ गोश्त खाना हराम हुआ है, दीग़र चीज़ से फ़ायदा लेना हराम नही हैं...!!!
(मुस्लिम शरीफ़, किताब नम्बर 3, बाब 26, हदीस 705)
... टॉपिक से जुड़ी हुई एक दूसरी मशहूर हदीस में नबी सल्ल० ने फरमाया है कि हर (जानवर की) खाल टैनिंग यानि पूरी तरह से नमी के सूख जाने के बाद पाक हो जाती है,
(सुनन इब्ने माजा 3609, सुनन निसाई 4241, जामी तिर्मिज़ी 1728 वग़ैरह)
... हदीस में लफ़्ज़ "हर खाल" है कोई एक्सेप्शन नही है, कि इस जानवर को छोड़कर बाक़ी की खालें पाक हो जाएंगी, ये पाक नही होगी.... वहाँ
..... इन्ही अहादीस की बुनियाद पर कई आलिमों ने तमाम जानवरों के साथ ही खिंज़ीर की टैन खाल के भी पाक होने का फ़तवा दिया है, पोस्ट के साथ में दी हुई तस्वीर में मिस्र के बहुत बड़े आलिम इमाम युसूफ अल कर्दावी की दुनियाभर में मशहूर किताब "अल हलाल वल हराम फ़िल इस्लाम" का एक पन्ना दिख रहा है, शेख़ करदावी हनफ़ी फ़िक़्ह के आलिम हैं, दुनिया के सबसे बेहतरीन इस्लामी दारुल उलूम अल अज़हर से फ़ारिग हैं, और इनकी इस किताब को मदरसों में पढ़ाया जाता है, इसमें साफ़ लिखा है कि खिंज़ीर की सूखी खाल के पाक होने का स्टैंड इमाम अबू हनीफ़ा रह० के शागिर्दों का भी था ...
.... इसी तरह इमाम इब्न-ए-हज़्म खिंज़ीर की खाल को दबागत के बाद पाक मानते हैं, अल-मुहल्ला में तहरीर फरमाते हैं:
مَسْأَلَةٌ: وَبَيْعُ جُلُودِ الْمَيْتَاتِ كُلِّهَا حَلَالٌ إذَا دُبِغَتْ، وَكَذَلِكَ جِلْدُ الْخِنْزِيرِ
..... यानी, तमाम मुर्दार जानवरों की खालों की तिजारत हलाल है जब उन की दबागत (tanning) की जाए, और यही मामला खिंजीर की खाल का भी है| [अल-मुहल्ला जिल्द 7, पेज 525]
.
मारूफ़ आलिम इब्न तैम्मिया रह० जिन्हें तमाम सुन्नी मज़ाहिब के साथ अहल ए हदीस फ़िरक़े में भी बड़े एहतराम की नज़र से देखा जाता है उन इब्न तैमिया का बयान है कि तमाम जानवरो के बालों को पाक माना जाता है, इसमें खिंज़ीर और कुत्तों के बाल भी शामिल हैं, गरचे इनकी लार नापाक है मगर बाल नापाक नही
.....हदीस में बताया गया है कि तमाम जानवरों की खाल जिसका पानी मर चुका हो पाक है, इस वजह से तमाम बड़े बड़े फुकहा ने कहा कि हर हराम जानवर के खाल और बाल से बने सामानों की मुसलमान तिजारत कर सकता है, यानी ये सामान एक से ख़रीद के दूसरे को बेच सकता है, इन सामानों के छुए जाने पर कोई मनाही या कराहत नही है, तमाम इस्लामी दुनिया इस फ़िक़्ह से वाकिफ है, लेकिन हमारे मुल्क में ये आलम है कि इस फ़िक़्ह की ताईद कोई अहले इल्म कर देता है, तो उसको हमारे यहां के नीम मौलवी इस्लाम से खारिज करने लगते हैं... लोग गाली गलौज तक पर उतर आते हैं, ये असल में स्टडी की कमी का नतीजा है, और कुछ नही !!